• May 1, 2026

केरल एग्जिट पोल: UDF-LDF में कांटे की टक्कर, BJP बन सकती है किंगमेकर

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर आए Today’s Chanakya के एग्जिट पोल में राज्य की सियासत की दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, United Democratic Front (UDF) और Left Democratic Front (LDF) के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है, जबकि Bharatiya Janata Party राज्य में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

एग्जिट पोल के अनुसार, LDF को 64 सीटें और UDF को 69 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 7 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य दलों के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है।

दूसरे एग्जिट पोल में अलग तस्वीर

वहीं Matrize के एग्जिट पोल में अलग रुझान सामने आया है। इसके मुताबिक, UDF को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है और उसे 70-75 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि LDF को 60-65 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

इस सर्वे में National Democratic Alliance (NDA) को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो UDF को 41.7%, LDF को 39.5%, NDA को 13.4% और अन्य को 5.4% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।

अन्य राज्यों के रुझान भी दिलचस्प

देश के अन्य राज्यों में भी एग्जिट पोल अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। West Bengal में बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन के संकेत हैं, जबकि Assam में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। वहीं केरल में UDF की सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों—Tamil Nadu, Kerala, Assam, Puducherry और West Bengal—में 9 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक चरण में मतदान हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराई गई।

इन चुनावों की एक खास बात यह रही कि पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *