• April 29, 2026

एग्जिट पोल आज शाम से: पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर टिकी निगाहें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।  जिसमें पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों के अनुमानित आंकड़े पेश किए जाएंगे।

चैनल की ओर से बताया गया है कि एग्जिट पोल में Matrize के सर्वे आंकड़े शामिल होंगे। इसके अलावा “पोल ऑफ पोल्स” भी दिखाया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रमुख न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल को एक साथ रखकर व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा।

इन एग्जिट पोल के जरिए यह अनुमान लगाने की कोशिश की जाएगी कि पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि, ये आंकड़े केवल अनुमान पर आधारित होंगे और वास्तविक नतीजे मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल की कई अहम सीटों पर मतदान हुआ है, जिसके बाद एग्जिट पोल शुरुआती रुझान देने का काम करेंगे।  चुनावी परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल के जरिए राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर कुछ हद तक साफ होने की उम्मीद है, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *