योगी सरकार का बड़ा ऐलान, रंगो से भरी होगी सरकारी कर्मचारियों की होली, शनिवार को वर्किंग डे
उत्तर प्रदेश :मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने होली पर सब को तोहफ़ा दिया हैं आप को बता दे कि रविवार, 4 मार्च को होली का त्यौहार है जिसके पहले बड़ा ऐलान देखने को मिला ,योगी सरकार ने होली 2026 के अवसर पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए 2, 3 और 4 मार्च (कुल 3 दिन) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही, 28 फरवरी (शनिवार) को वर्किंग डे घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने होली से पहले सभी सरकारी संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन समय से पहले सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए हैं।
प्रमुख घोषणाएं:
3 दिन की छुट्टी: 2, 3 और 4 मार्च 2026 को सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
समय से पहले वेतन: होली से पहले ही कर्मचारियों को उनका फरवरी का वेतन और पेंशन मिल जाएगी।
सख्ती: वेतन और भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा और प्रशासन: होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानीसीसीटीवी और पुलिस तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
यह फैसला राज्य के लाखों कर्मचारियों की खुशी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया हैताकि वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के त्यौहार मना सकें।