ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

देश की सुप्रीम कोर्ट को दो और नए जज मिल गए हैं। 19 मई को आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ वकील कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन ने पद की शपथ ली है। जस्टिस मिश्रा मूल रूप से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हैं। साथ ही वहां से सुप्रीम कोर्ट आने वाले वह पहले जज भी हैं। वहीं, जजों की वरिष्ठता सूची के हिसाब से केवी विश्वनाथन 2030 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बनेंगे।

 

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की थी. केवी विश्वनाथन बार से सीधे पदोन्नत होकर सुप्रीम कोर्ट जज बनाए गए हैं। उनकी सिफारिश करते हुए कॉलेजियम ने लिखा था कि केवी विश्वनाथन बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य हैं और सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी नियुक्ति से शीर्ष अदालत में बार का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश करके फाइल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजी, जिस पर महामहिम ने हस्ताक्षर करके दोनों के नाम पर मुहर लगा दी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दोनों को पद की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *