मुख्तार अंसारी के परिवार में खुला झगड़ा: भतीजे सलमान अंसारी ने विधायक मन्नू अंसारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- विकास के नाम पर लूट, कार्यकर्ताओं को बेइज्जत किया जा रहा
- “मेरे भाइयों, आप लोग मुझे लगातार फोन और मैसेज करते हैं कि मैं पिछले 4 साल से अपनी विधानसभा क्यों नहीं जाता। इसका कारण यह है कि मैं विकास के नाम पर चल रही लूट में बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहता।”
- “मैं अपने क्षेत्र के लोगों से अपनी आंखों के सामने बदतमीजी से बात होते देखना बर्दाश्त नहीं कर सकता। मेरे कार्यकर्ता को बेइज्जत किया जाता है और उन्हें कोई मदद नहीं दी जाती।”
- “अगर मेरे पिता जी या चाचा जी नहीं होते, तो मेरा यहां क्षेत्र कोई अपना काम नहीं लाता।”
- “लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की धमकी दी जाती है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो मैं पार्टी से बाहर करवा दूंगा।”
- “हमारे क्षेत्र के सम्मानित लोग और कार्यकर्ता रोज मुझसे संपर्क करते हैं, रोते हैं और अपना दुख बताते हैं। इस दर्द की वजह से मेरा विधानसभा जाने का मन नहीं करता।”
भाई पर लगाया फंसाने का आरोप
- “मेरे परिवार में जो भी राजनीतिक पद पर रहे हैं या वर्तमान में हैं, उन पर मुझे गर्व है। लेकिन जो गलत रहा है, मैं बताऊंगा।”
- “मेरे पास इतने सबूत और रिकॉर्डिंग हैं कि कुछ लोग बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे।”
- “हम कोई राजा नहीं हैं जो विधानसभा को अपनी प्रजा समझें। जनता कभी भी राजा का भूत उतार सकती है।”
परिवार में बढ़ता विवादमुख्तार अंसारी के निधन के बाद परिवार के राजनीतिक और व्यावसायिक मामलों को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। सलमान अंसारी का यह खुलासा न केवल परिवार के अंदरूनी कलह को उजागर कर रहा है, बल्कि मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार पर भी सवाल खड़े कर रहा है।अभी तक विधायक मन्नू अंसारी या बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।यह घटनाक्रम मुख्तार अंसारी के राजनीतिक वारिसों के बीच सत्ता और प्रभाव की लड़ाई को और उजागर करता है।