इंडिया vs पाकिस्तान: कोलंबो में 61 रनों से धमाकेदार जीत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इन्फ्लुएंसर Nick का बाबर आजम स्टाइल ‘एक्सरसाइज’ ट्रोल
कोलंबो: कल (15 फरवरी 2026) रात कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ICC T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया। यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ T20I में अब तक की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से) है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली।
मैच का रोमांच भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175/7 का स्कोर बनाया। इशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने 44 रन बनाए, लेकिन हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को तबाह कर दिया।मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम और फैंस का जमकर मजाक उड़ा। भारत की लगातार जीत और पाकिस्तान की लगातार हार को लेकर मीम्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
वायरल वीडियो: इन्फ्लुएंसर Nick ने की बाबर आजम की नकल कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की एक अजीबोगरीब वार्म-अप एक्सरसाइज वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें उनके अनोखे मूवमेंट्स पर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए थे। अब इसी वीडियो की नकल भारतीय इन्फ्लुएंसर Nick ने मैच के बाद पाकिस्तानी फैंस के सामने की।वीडियो में Nick बाबर आजम स्टाइल में ही अजीब एक्सरसाइज करते दिखे, जिसे देखकर पाकिस्तानी फैंस बस देखते रह गए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर लाखों व्यूज ले चुका है।नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन
- एक यूजर ने लिखा: “गजब बेइज्जती किए हो भाई, दिल जीत लिए “
- दूसरे ने कमेंट किया: “पाकिस्तानी फैंस के सामने पूरा स्वैग! “
- तीसरे ने कहा: “ना करें जनाब, ना करें… “
- कई यूजर्स ने सिर्फ हंसने वाले इमोजी ही पोस्ट किए।
यह वीडियो और मैच की जीत ने सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी को नया रंग दे दिया है। फैंस इसे ‘ट्रोल ऑफ द ईयर’ बता रहे हैं।