ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश ना हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *