ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा BJD- नवीन पटनायक

नई दिल्ली: देश में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन चर्चा में है | बता दें कि देश में मोदी को हटाने के लिए सभी विपक्षी दल गठबंधन बना रहे है | इसी बीच ओडिशा के सीएम और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक इन दिनों चर्चा में है। पटनायक ने 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने वाली भाजपा पर हमला किया और कहा कि सिंगल या डबल इंजन महत्वपूर्ण नहीं है। लोगों के लिए शासन महत्वपूर्ण है। जन समर्थक शासन हमेशा जीतता है।

2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा बीजद…

खुशखबरी ! जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord 3 5G

2009 में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के टूटने के बाद, नवीन पटनायक भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं। यह देखा गया है कि पटनायक और उनकी पार्टी बीजद के नेताओं ने हमेशा अपना हमला ओडिशा भाजपा या कांग्रेस नेताओं तक ही सीमित रखा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *