उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की नई पहल: रामायण काल से जुड़े कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का विकास पैकेज
- आधुनिक प्रकाश व्यवस्था
- स्वच्छ शौचालय ब्लॉक
- पेयजल की बेहतर व्यवस्था
- श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल
- सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई के अन्य कार्य”
इससे मंदिर की पहुंच और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे।लखनऊ की पर्यटन सफलतापर्यटन मंत्री ने बताया कि लखनऊ धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और अवधी व्यंजनों की त्रिवेणी है। हाल ही में यूनेस्को ने लखनऊ को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ का दर्जा दिया है। पर्यटन विभाग के प्रयासों से वर्ष 2025 में शहर में लगभग 1.5 करोड़ पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जिसमें बड़ी संख्या विदेशी पर्यटकों की थी। बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है।
- चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो, कैब या सिटी बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- मंदिर चौक क्षेत्र में स्थित है, जो शहर के केंद्र में है।
- देश-प्रदेश से आने वाले भक्तों के लिए दर्शन सुगम हैं।
यह विकास कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली नीतियों का हिस्सा है, जिससे लखनऊ की प्राचीन धरोहरों को नई चमक मिल रही है।