मिर्जापुर: प्रदेश की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आये है | जहाँ सत् पक्ष से गठबंधन के उम्मीदवार को जीत मिली है | प्रदेश की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल की प्रत्याशी रिंकी कोल ने जीत हासिल कर ली है | उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9589 वोटों से हराया है | सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कोल को 76,176 वोट मिले हैं, जबकि सपा कैंडिडेट कीर्ति कोल के खाते में 66,587 वोट आए हैं |
यूपी में भगवा भारी, सभी नगर निगम सीट पर कब्जा
बता दें कि छानबे विधानसभा सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई थी | ऐसे में रिक्त छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए | यहां 10 मई को मतदान हुआ था | 2022 के विधानसभा चुनावों में अपना दल ने राहुल प्रकाश कोल को छानबे से अपना उम्मीदवार बनाया था | यहां उन्हें जीत मिली थी | समाजवादी पार्टी ने कीर्ति कोल को उम्मीदवार बनाया था | तब कीर्ति कोल दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 64389 वोट मिले थे |
