• October 14, 2025

बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत: भाईजान इस बार चलाएंगे घरवालों की सरकार

लखनऊ/ 1 अगस्त : टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। सुपरस्टार सलमान खान ने 31 जुलाई 2025 को शो का पहला टीजर रिलीज कर फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया। इस बार थीम है ‘घरवालों की सरकार’, जिसका मतलब है कि घर में बिग बॉस की हुकूमत नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स का राज चलेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यह बता रहा है कि इस बार कुछ अलग होने वाला है। लेकिन सवाल यह है कि इस बार घर में कौन-कौन से सितारे धमाल मचाएंगे? आइए, जानते हैं संभावित कंटेस्टेंट्स और इस सीजन की खास बातें। बिग बॉस का 19वां सीजन डबल थीम बेस्ड होने वाला है। पहली और मेन थीम पॉलिटिकल होगी और दूसरी रिवाइंड और इस बार कंटेस्टेंट को थीम के हिसाब से ही अप्रोच भी किया जा रहा है।

‘घरवालों की सरकार’ थीम का मतलब

इस बार बिग बॉस का फॉर्मेट पहले से अलग होगा। अब तक ‘बिग बॉस चाहते हैं’ की आवाज घर की सत्ता चलाती थी, लेकिन इस सीजन में कंटेस्टेंट्स खुद नियम बनाएंगे और घर की सत्ता संभालेंगे। सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहे वीडियो पर सलमान ‘पॉलिटिकल रैली’ स्टाइल में नज़र आये। , जिसमें वह नेहरू जैकेट पहने नजर आए। उन्होंने कहा, “जब कई लोग सत्ता की डोर खींचते हैं, तो गड़बड़ होना तय है। फिर घर जंग का मैदान बन जाता है।” यह थीम संकेत देती है कि इस बार घर में सत्ता के लिए घमासान होगा, और कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती-दुश्मनी का खेल और तेज होगा।

बिग बॉस 19 की खास बातें प्रीमियर डेट और प्लेटफॉर्म:

शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर होगा, और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। यह पहली बार है जब शो डिजिटल-फर्स्ट होगा, यानी एपिसोड पहले ओटीटी पर स्ट्रीम होंगे। यह बिग बॉस का सबसे लंबा सीजन होगा, जो पांच महीने तक चलेगा। सलमान पहले तीन महीने होस्ट करेंगे, और बाद में फराह खान, करण जौहर, और अनिल कपूर जैसे सितारे होस्टिंग की कमान संभाल सकते हैं। खबरें हैं कि इस बार शो में पहली बार एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंटेस्टेंट, काव्या मेहरा, हिस्सा ले सकती हैं। यह बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई डिजिटल किरदार घर में होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। इस सीजन में ‘सीक्रेट रूम’ की वापसी होगी, जहां नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अलग रखा जाएगा। साथ ही, नॉमिनेशन की ताकत दर्शकों के पास होगी, लेकिन एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की भूमिका होगी।

कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कई बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें टीवी, सिनेमा, और सोशल मीडिया की दुनिया के सितारे शामिल हैं। कुछ संभावित नाम हैं जैसे :राम कपूर और गौतमी कपूर: टीवी के दिग्गज अभिनेता राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर के शो में आने की खबरें हैं। हालांकि, राम ने इन अफवाहों को खारिज किया है। मुनमुन दत्ता: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता रियलिटी टीवी में डेब्यू कर सकती हैं। धनश्री वर्मा: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा का नाम चर्चा में है, खासकर उनके तलाक के बाद। फैसल शेख (मिस्टर फैसु): सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम फैसल शेख ड्रामा और मनोरंजन का तड़का ला सकते हैं। धीरज धूपर: ‘कुंडली भाग्य’ के स्टार ढींराज धूपर की एंट्री से फैंस में उत्साह है। कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी और फिटनेस इंफ्लूएंसर कृष्णा श्रॉफ ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के बाद बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। राज कुंद्रा: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा ‘द ट्रेटर्स’ के बाद बिग बॉस में हंगामा मचा सकते हैं। अपूर्वा मुखिजा: यूट्यूबर और ‘द ट्रेटर्स’ फेम अपूर्वा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। गौरव खन्ना: ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना भी शो में हिस्सा ले सकते हैं। लता सभरवाल, आशीष विद्यार्थी, खुशी दुबे, और पूरब झा: ये नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं। कुल मिलाकर 15 कंटेस्टेंट्स और 3-5 वाइल्ड कार्ड एंट्रीज की उम्मीद है।

कौन था सीजन 18 का विनर?

बता दें कि बिग बॉस का 18वां सीजन भी काफी हिट रहा था. 90 दिनों से भी ज्यादा चले इस शो में टीवी एक्टर करणवीर मेहरा विजेता बने थे। इस सीजन में काफी लड़ाई झगडे भी देखने को मिले थे। अब आगे आने वाला सीजन और भी धमाकेदार होगा या नहीं यह देखना दिलचस्प है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *