ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Nikay Chunav: सपा को झटका ! शिवपाल के करीबी अजय त्रिपाठी बीजेपी में शामिल

Nikay Chunav: प्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान भाजपा अपने आपको को खुद मजबूत कर रही है | इसी बीच प्रदेश के कई विरोधी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे है | बीते दिन कई कांग्रेस और सपा नेता बीजेपी में शामिल हुए थे जिन्हे खुद ब्रजेश पाठक ने सदस्य्ता दिलाई थी | तो आज बीजेपी एक बार फिर से सपा को झटका दिया है | राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के खास माने जाने वाले अजय त्रिपाठी मुन्ना आज भाजपा में शामिल हो गए है |

सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए | डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर उनकी ज्वाइनिंग कराई | इस दौरान अजय त्रिपाठी के साथ पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी, ताज खान समेत विभिन्न जिलों से समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्य्ता ली |

68th Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड, देखें सूची…

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय त्रिपाठी ने कहा कि अब सपा में शिवपाल यादव की सुनी नहीं जा रही है | उन्होंने दावा किया कि शिवपाल के कहने से लखनऊ में शायद एक भी टिकट नहीं दिया गया | शिवपाल यादव ने जिसकी सिफारिश की उनका टिकट काट दिया गया | लखनऊ में ही 30 से 40 वार्ड के टिकट को लेकर उन्होंने एक सूची दी थी, लेकिन जब सपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की तो उसमें शिवपाल के सुझाए नामों में से किसी को टिकट नहीं दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *