ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्रायन लारा आउट, जो रूट से नीचे तेंदुलकर-कोहली, स्मिथ नंबर 5; स्टुअर्ट ब्रॉड ने टॉप 10 ऑल-टाइम टेस्ट बैटर्स का किया चयन

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टॉप 10 बल्लेबाजों का चयन किया। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने अपनी इस लिस्ट में जो रूट को सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से ऊपर रखा जबकि इस लिस्ट में उन्होंने ब्रायन लारा को जगह तक नहीं दी।

जो रूट को पहले स्थान पर ब्रॉड ने रखा

एक्स के एक यूजर के मुताबिक ब्रॉड को ब्लाइंड रैंकिंग चैलेंज में टॉप 10 ऑल-टाइम टेस्ट बल्लेबाजों का चयन करने को कहा गया। इसके बाद भारत-इंग्लैंड हेडिंग्ले टेस्ट मैच के पहले दिन कमेंट्री के दौरान 10 बल्लेबाजों का चयन किया। ब्रॉड ने अपनी लिस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को पहले स्थान पर रखा जबकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर सचिन तेंदुलकर को दूसरे नंबर पर रखा।

क्रिस गेल 10वें नंबर पर

ब्रॉड ने अपनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा जबकि भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली को उन्होंने चौथे स्थान पर अपनी रैंकिंग में रखा। पांचवें नंबर पर उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिएस्टर कुक को रखा जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उन्होंने छठे स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने 7वें नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा को रखा जबकि 8वें स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन को रखा। साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस को उन्होंने 9वें जबकि क्रिस गेल को आश्चर्यजनक रूप से 10वें नंबर पर रखा।

स्टुअर्ट ब्रॉड की टॉप 10 ऑल-टाइम टेस्ट बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *