ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हवा में हड़कंप! पहले दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट लौटी तो अब हैदराबाद से तिरुपति जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट

गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से लेह रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा है. बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में चालक दल समेत 180 लोग सवार थे. लैंडिंग के बाद सभी को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया है. हालांकि, एयरलाइन ने इमरजेंसी लैंडिंग के दावों को खारिज कर दिया है और कहा कि वह जल्द ही इस घटना के संबंध में विस्तृत बयान जारी करेगी.

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा. ये फ्लाइट गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से लेट के लिए रवाना हुई थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आने के बाद विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करानी पड़ी.

इसी बीच जानकारी आ रही है कि हैदराबाद से तिरुपति के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की क्यू 400 फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आने के बाद हैदराबाद लौटना पढ़ा. बताया जा रहा है इस विमान में चालक दल समेत 180 लोग सवार थे. सभी को इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

लेह पहुंच चुकी थी फ्लाइट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6E 2006 ने सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. यह फ्लाइट लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट (IXL) के लिए निर्धारित थी. उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन लेह पहुंचने से कुछ वक्त पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला. इसके बाद पायलट ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया.

इंडिगो ने जारी किया बयान

विमान की लैंडिंग के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर कहा, इस घटना के दौरान कोई आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित नहीं किया गया था. एयरलाइन ने कहा कि वह जल्द ही इस घटना के संबंध में विस्तृत बयान जारी करेगी. हालांकि, अभी तक इंडिगो की ओर से उड़ान के डायवर्जन और वापस दिल्ली में लैंडिंग के कारणों पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *