ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डायलिसिस के दौरान गई बिजली, जनरेटर में नहीं था तेल, जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि अस्पताल के जनरेटर में डालने वाला डीजल महीनों से खत्म पड़ा था। इस वजह से जनरेटर नहीं चला और डायलिसिस बीच में रुक जाने के कारण मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां कई गड़बड़ियां मिलीं। इसके बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *