• December 26, 2025

कौन है दिल्ली CM रेखा गुप्ता को धमकाने वाला श्लोक तिवारी? क्यों दी जान से मारने की धमकी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गुरुवार रात गाजियाबाद पुलिस को कॉल कर रेखा गुप्ता को जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इस बात की सूचना दी और तुरंत टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान श्लोक तिवारी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में फोन किया था।

कौन है श्लोक तिवारी

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक श्लोक तिवारी सीसीएस से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह डीड राइटर का कोर्स करने के बाद गाजियाबाद कोर्ट में काम करता है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रह रही थी। काफी बार पुलिस में शिकायत करने के बावजूद उसकी मदद नहीं की जा रही थी। इसी के चलते उसने गाजियाबद पुलिस को फोन कर दिल्ली की सीएम को जान से मारने की धमकी दी।जानकारी के मुताबिक साल 2020 में उसकी शादी हुई थी लेकिन पत्नी डेढ़ साल से नरेला में अलग रह रही है। बीते एक साल में वह चालीस बार कंट्रोल रूम में फोन कर चुका है। इसका कहना था कि पुलिस उसकी सुन नहीं रही है। इसलिए उसने इस बार यह काल कर दी थी। उसे शराब की लत है और कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो चुका है। सीएम रेखा गुप्ता को धमकी मिलने के आई पी इस्टेट थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी फिलहाल उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ आफिस में मौजूद। स्पेशल सेल आईबी की टीम पूछताछ में जुटी है। वहीं एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी एक धोखेबाज है और अक्सर अपनी पहचान बदलता रहता है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की बढ़ा सुरक्षा

इस घटना के बाद सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। इसके अलावा उनके घर बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *