• October 15, 2025

UP: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

 UP: सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि उनकी 104वीं जयंती पूरे प्रदेश में बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है।

गौरतलब ही कि इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और उसके उपरांत भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य और देश की सेवा के लिए वे सदैव स्मरण किए जाएंगे। मैं आज के इस अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आपको बता दें कि पौड़ी गढ़वाल (अब उत्तराखंड में) में 25 अप्रैल 1919 को पैदा हुए हेमवती नंदन बहुगुणा ने नवंबर 1973 में कांग्रेस शासित सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वह नवंबर 1975 तक इस पद पर रहे। आजादी की लड़ाई में अग्रणी सेनानी रहे बहुगुणा के पुत्र विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि उनकी पुत्री रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। रीता राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को हिमालय पुत्र की भी उपाधि दी जाती है।

Kedarnath Yatra 2023: ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के बीच खोले गए केदारनाथ धाम के कपाट

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *