ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पीएम मोदी का MP दौरा, पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए

MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे | पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रीवा पहुचें। एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को, देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज आपके साथ 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी हमारे साथ वर्चुअली जुड़े हुए हैं। ये निश्चित रूप से भारत के लोकतंत्र की बहुत ही सशक्त तस्वीर है।

महाराष्ट्र: संजय राउत का बड़ा दावा, 2024 में साथ लड़ेगी MAVH

गांवों की व्यवस्था को विकसित करना जरूरी- पीएम मोदी …

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की आर्थिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की पंचायती व्यवस्था को भी विकसित करना जरूरी है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार देश की पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

पीएम ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन..

राष्ट्रीय पंचायती दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होने के लिए रीवा पहुंचे हैं, जहां पीएम मोदी ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्‍वागत किया। सुपारी से बनी कलाकृति से पीएम का स्‍वागत किया गया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने लघु नाटिका ‘धरती कहे पुकार के’ देखी। राज्‍यपाल मंगु भाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर आसीन हुए। पीएम ने लघु नाटिका की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *