ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर, 08 फरवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महाकुम्भ 2025 में अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आस्था का संगम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाई। यह अनुभव अविस्मरणीय है।

योगी सरकार को शुभकामनाएं

“उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया।”संगम स्नान पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने महाकुम्भ की भव्यता, दिव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का अद्भुत संगम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *