ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

CharDham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज से विधिवत चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया | मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके से रवाना हो गई है। विभिन्न पड़ाव से होते हुए उत्सव डोली आज सुबह अपने धाम गंगोत्री पहुंची, जिसके बाद गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है।

बता दें कि अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले।

इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी मौके पर धाम पहुंचे और गंगा पूजन किया। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से सीएम की मौजूद में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया।

पीएम मोदी को मिली सुसाइड अटैक की धमकी, अलर्ट जारी…

चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम, सुखद और मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *