जिम एफ्रो टी10 सीजन 2 : प्लेयर ड्राफ्ट में सबसे चर्चित नामों में शामिल रहे सिकंदर रजा

हरारे, 9 सितंबर । क्रिकेट का सबसे मनोरंजक प्रारूप हरारे में कमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है, और उससे पहले, छह फ्रेंचाइजियों ने प्लेयर ड्राफ्ट में जिम एफ्रो टी10 के सीजन 2 के लिए बहुत मजबूत लेकिन संतुलित स्क्वॉड चुने हैं।

जिम एफ्रो टी10 का दूसरा सीजन 21 सितंबर को शुरू होने वाला है और 29 सितंबर को हरारे में ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त होगा।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंतजार कर रहे बड़े नामों में डेविड वार्नर, सिकंदर रजा, कॉलिन मुनरो, डेविड मालन, कार्लोस ब्रैथवेट और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। बहरहाल, स्पॉटलाइट जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों पर भी होगी, जिन्होंने हाल के महीनों में शानदार क्रिकेट खेला है।

ज़िम एफ्रो टी10 के प्लेयर ड्राफ्ट के लिए 400 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें खिलाड़ियों के ड्राफ्टिंग के कुल 12 राउंड थे। उस दिन, छह फ़्रैंचाइज़ियों में से 64 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट किया गया था, जिसमें बुलावायो ब्रेव्स जैगुआर्स ने कुल 12 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट किया था, जिससे उनकी टीम 16 की हो गई।

केप टाउन सैम्प आर्मी ने हैदर अली (पाकिस्तान: ग्लोबल सुपरस्टार), डेविड विली (इंग्लैंड: आइकॉन), डेविड मालन (इंग्लैंड), गुलबदीन नैब (अफ़गानिस्तान), कैस अहमद (अफ़गानिस्तान), एडम रॉसिंगटन (इंग्लैंड), शाहनवाज़ दहानी (पाकिस्तान) को अपने प्री-ड्राफ़्ट साइनिंग के रूप में चुना था।

प्लेयर ड्राफ्ट में, उन्होंने अपनी टीम को पूरा करने के लिए रोहन मुस्तफा (पाकिस्तान), सलमान इरशाद (पाकिस्तान), ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे), तदिवानाशे मारुमनी (जिम्बाब्वे), बेन कुरेन (जिम्बाब्वे), माइकल फ्रॉस्ट (जिम्बाब्वे), ब्रायन चारी (जिम्बाब्वे), तवांडा मापोसा (जिम्बाब्वे), लियोनार्डो जूलियन (वेस्टइंडीज) और सिनेथ जयवर्धने (श्रीलंका) को चुना।

इसी तरह डरबन वॉल्व्स ने कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड: ग्लोबल सुपरस्टार), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड: आइकॉन), विल स्मीड (इंग्लैंड), शारजील खान (पाकिस्तान), मुहम्मद इरफान (पाकिस्तान), यासिर शाह (पाकिस्तान) को सीधे तौर पर अपने साथ जोड़ा था और अब उसने मोहम्मद रोहिद खान (यूएई), मुहम्मद वसीम (पाकिस्तान), रेगिस चकबावा (जिम्बाब्वे), गैरी बैलेंस (जिम्बाब्वे), टिनोटेंडा मापोसा (जिम्बाब्वे), डोनाल्ड तिरिपानो (जिम्बाब्वे), इनोसेंट कैया (जिम्बाब्वे), इमैनुएल बावा (जिम्बाब्वे), मबेकी जोसेफ (वेस्टइंडीज) और रवीन डी सिल्वे (श्रीलंका) को शामिल करके अपनी टीम को और मजबूत किया।

जो’बर्ग बांग्ला टाइगर्स की बात करें तो उसने ड्राफ्ट से पहले क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया: ग्लोबल सुपरस्टार), कुसल परेरा (श्रीलंका: आइकॉन), चरिथ असलांका (श्रीलंका), हजरतुल्लाह ज़ज़ई (अफ़गानिस्तान), एडम मिल्ने (न्यूज़ीलैंड), ल्यूक वुड (इंग्लैंड), करीम जनत (अफ़गानिस्तान) को चुना था। फिर टाइगर्स ने प्लेयर ड्राफ्ट में अपनी टीम में और भी दमदार खिलाड़ी जोड़े।

उन्होंने जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ़्रीका), मोहम्मद शहज़ाद (अफ़गानिस्तान), सिकदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे), तेंदई चतारा (ज़िम्बाब्वे), अंतुम नक़वी (ज़िम्बाब्वे), ताशिंगा मुसेकीवा (ज़िम्बाब्वे), जॉनथन कैंपबेल (ज़िम्बाब्वे), तिनशे मुचावेया (ज़िम्बाब्वे), किमानी मेलियस (वेस्ट इंडीज) और केविन कोथिगोडा (श्रीलंका) को अपने साथ शामिल किया।

एनवाईएस लागोस की टीम ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे: ग्लोबल सुपरस्टार), थिसारा परेरा (श्रीलंका: आइकन), आसिफ अली (पाकिस्तान), नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), अखिलेश बोगुडम (यूएसए), ओशाने थॉमस (वेस्टइंडीज) को पहले से ही साथ लेकर ड्राफ्ट में आई थी।

इसके बाद उन्होंने अविष्का फर्नांडो (श्रीलंका), मतिउल्लाह खान (यूएई), रयान बर्ल (जिम्बाब्वे), क्लाइव मैंडे (जिम्बाब्वे), डायोन मायर्स (जिम्बाब्वे), रोमारियो रोच (जिम्बाब्वे), न्याशा मायावो (जिम्बाब्वे), न्यूमैन न्यामुरी (जिम्बाब्वे), जोशुआ बिशप (वेस्टइंडीज) और कवीश सथसारा (श्रीलंका) को अपने साथ शामिल किया।

इसी तरह बुलावायो ब्रेव्स जगुआर ने डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया: आइकन), कार्लोस ब्रैथवेट (वेस्टइंडीज), निक हॉब्सन (ऑस्ट्रेलिया), कोबे हर्फ़्ट (ऑस्ट्रेलिया) को साथ लेकर प्लेयर्स ड्राफ्ट से पहले काफी धूम मचाई। जब उनकी बारी आई, तो जगुआर ने लॉरी इवांस (इंग्लैंड), साबिर अली (भारत), अकिला धनंजय (श्रीलंका), अनामुल हक बिजॉय (बांग्लादेश) रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे), ब्रैड इवांस (जिम्बाब्वे), वेलिंगटन मसाकाद्जा (जिम्बाब्वे), वेस्ली मधेवेरे (जिम्बाब्वे), पनाशे तारुविंगा (जिम्बाब्वे), विक्टर चिरवा (जिम्बाब्वे), किर्क मैकेंजी (वेस्टइंडीज) और विशास थेवमिका (श्रीलंका) को चुना।

हरारे बोल्ट्स, जो अपने ही मैदान पर खेलेंगे, ने भी एक मजबूत टीम बनाई है, जिसमें दासुन शनाका (श्रीलंका: ग्लोबल सुपरस्टार), जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड: आइकॉन), जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड), रिशाद हुसैन (बांग्लादेश), शेहान जयसूर्या (श्रीलंका), केनर लुईस (वेस्टइंडीज) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें ड्राफ्ट से पहले ही चुन लिया गया था। अंतिम प्लेयर ड्राफ्ट में बोल्ट्स ने रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), जुनैद सिद्दीकी (कनाडा), लाहिरू मिलंथा (श्रीलंका), सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे), फ़राज़ अकरम (जिम्बाब्वे), ब्रैंडन मावुता (जिम्बाब्वे), ल्यूक जोंगवे (जिम्बाब्वे), एलेक्स फलाओ (जिम्बाब्वे), अरिंशतो वेझा (जिम्बाब्वे), माइकल पामर (वेस्टइंडीज) और जनिष्का परेरा (श्रीलंका) को भी शामिल किया।

टी10 ग्लोबल स्पोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष नवाब शाजी उल मुल्क ने कहा, “ज़िम एफ्रो टी10 के दूसरे सीज़न से पहले काफ़ी उत्साह है क्योंकि सबसे मनोरंजक खिलाड़ी हरारे में रिकॉर्ड बुक को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं। सभी टीमें बहुत प्रतिस्पर्धी, मज़बूत हैं लेकिन साथ ही युवाओं का अच्छा मिश्रण भी है। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ियों का टूर्नामेंट शानदार रहेगा और सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी!”

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *