ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Prayagraj: कभी भी सरेंडर कर सकती है शाइस्ता परवीन, पुलिस अलर्ट

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है | कहा जा रहा है कि माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती है | आपको बता दें कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद से गायब है | वहीँ यूपी पुलिस शाइस्ता परवीन को पकड़ने को लेकर कई जगह छापेमारी कर रही है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है | उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है | वहीँ अब अटकलें लगाई जा रहीं है कि वह कभी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकती है।

Twitter: गायब हुआ ब्लू टिक, ऐसे आएगा वापस

गौरतलब है कि शाइस्ता के सरेंडर करने के सवाल पर अधिवक्ता विजय मिश्रा ने बताया कि उन्हें शाइस्ता के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। वहीँ दूसरी तरफ अटकलें तेज है कि शाइस्ता परवीन आज प्रयागराज की कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं | सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक शाइस्ता को अदालत तक पहुंचाने का जिम्मा नये वकीलों की टीम ने लिया है क्यूंकि पुराने वकीलों के चेहरों को पुलिस पहचानती हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *