ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गौकशी के आरोप में दो गिरफ्तार, 20 किलो गौमांस बरामद

हरिद्वार, 27 अगस्त। जिले के भगवानपुर पुलिस ने ग्राम खेड़ी में छापा मारकर गौकशी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से 20 किलाे गाैमांस और उपकरण बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक थाना भगवानपुर पुलिस ने एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेड़ी में चार लोगों ने मिलकर गौकशी की है। इनमें से दो लोग गौमांस

बेचने के लिए हस्नावाला पुल से पहले एक बगीचे में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर बगीचे में बैठे दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास एक कट्टा गौमांस और गौकशी के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान वहाब व नवाब पुत्र पीरू निवासीगण ग्राम खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में बताया कि अरशद व मोमिन निवासीगण खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर के साथ मिलकर उन्होंने गौकशी की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *