ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Uttarakhand: प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Uttarakhand: प्रदेश में पिछले 24 घंटे से जारी बर्फ़बारी के चलते मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई राज्यों में कहीं- कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है।

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से झटका, सजा पर नहीं लगेगी रोक

प्रदेश में बदलते मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। देहरादून के भानियावाला, बालावाला, प्रेमनगर, मालदेवता, रायवाला, जौलीग्रांट, डोईवाला, ऋषिकेश समेत आसपास के इलाकों में गेहूं की कटाई का काम रोक दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *