एसपी नॉर्थ ने चौरी चौरा थाने में सुनी फरियाद

गोरखपुर, 10 अगस्त। संपूर्ण समाधान थाना दिवस पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चौरी चौरा थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। शासन के निर्देश पर दूसरे और चौथे शनिवार को प्रत्येक थाने पर थाना दिवस आयोजित कर थाने पर आने वाले समस्त फरियादियों की समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे करने का निर्देश है। थाना दिवस पर प्रशासन और पुलिस के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करते हैं।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आज चौरी चौरा थाने पर पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी नॉर्थ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर जमीन संबंधित विवाद है तो लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करेगी। आदेश का अनुपालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। फरियादियों को थाने का चक्कर न लगवाया जाए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *