ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अतीक-अशरफ का पोस्‍टमार्टम शुरू, कसारी-मसारी कब्र‍ि‍स्‍तान में दफन होंगे दोनों भाई

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए जाने के बाद शनिवार रात प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। उसी समय तीन हमलावरों ने अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। जिसमे अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गयी | घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है।

कसारी- मसारी कब्रिस्तान में खोदी जा रही अतीक, अशरफ की कब्रें

गौरतलब है कि प्रयागराज के चकिया इलाके में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कब्रें उनके पैतृक कसारी मसारी कब्रिस्तान में खोदी जा रही हैं। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतीक के बेटे असद को कल यहां दफनाया गया था। अतीक के माता और पिता की कब्रें भी यहां मौजूद हैं।

अतीक अहमद और अशरफ के हत्याकांड पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *