धर्म परिवर्तन करवाने वाले तीन पादरी गिरफ्तार

बरेली, 29 जुलाई । इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को बच्चों के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार देर रात को एक युवक की शिकायत पर तीन पादरियों को गिरफ्तार किया है। पादरी बच्चों को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे।

इज्जतनगर निवासी गुलशन बहादुर नाम के युवक ने बताया कि बीते दिन वो किसी काम से मुंशी नगर इलाके में गए थे। यहां पर कुछ ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग किराये पर रह रहे हैं, जाे बच्चों को पैसों का प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे हैं। ये लोग पूर्व में भी कई बच्चों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। कमरे में माैजूद कई बच्चाें के साथ पादरियाें काे देखा ताे पूछने पर उन तीनों ने बताया कि वह बच्चों को ईसाई धर्म में दीक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने गुलशन को भी एक किताब पकड़ाई जिसका नाम नीति शास्त्र था, लेकिन उसके अंदर ईसाई धर्म से जुड़ी बातें लिखी थीं। गुलशन ने बताया कि पादरियों ने उनसे भी किताब में से कुछ पढ़वाया और धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। इसके बाद गुलशन ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस ने रविवार रात को तीनों पादरियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *