फतेहाबाद: स्प्रे पीने वाले प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ा

फतेहाबाद, 27 जुलाई । गांव सालमखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में स्प्रे पीने वाले बिहारी मजदूर ने उपचार के दौरान अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस बारे में सदर फतेहाबाद पुलिस द्वारा शनिवार को इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला 44 वर्षीय मेचु साहनी 25 जुलाई को जिले के गांव सालमखेड़ा में एक किसान के खेत में काम कर रहा था।

बताया जाता है कि गत दिवस उसने संदिग्ध परिस्थितियों में स्प्रे का सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक मेचु साहनी की पत्नी मंजू के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *