October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी नगर निकाय: सपा की पहली सूची जारी, 8 मेयर प्रत्याशी घोषित

यूपी: नगर निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बड़ी जद्दोजहद के बाद बुधवार को पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में सपा ने 17 में से 8 मेयर के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। मेरठ की सीट पहले रालोद के खाते में मानी जा रही थी लेकिन सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने बुद्धवार देर रात को लखनऊ और गोरखपुर समेत 8 नगर निगमों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है | जिसमें सपा ने गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ , शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसके अलावा तिलहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए लालबाबू और कुन्दरकू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शमीना खातून को उतारा है।

मेयर के लिए किसे कहां से मिला टिकट….

कांग्रेस ने वाराणसी-कानपुर के लिए घोषित किए प्रत्याशी

सपा के साथ ही बुधवार को कांग्रेस ने भी दो मेयर प्रत्याशी घोषित किए। कांग्रेस ने वाराणसी और कानपुर के लिए मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। वाराणसी अनिल श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को प्रत्याशी बनाया गया है।

G- 20 सम्मेलन की तैयारी, 50 किसम के फूलों से सज रही काशी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.