ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में घुसकर अवैध हथियारों से की फायरिंग, खौफजदा परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

हापुड़, 25 जुलाई । जनपद के देहात कोतवाली में घर में घुसरक मनबढ़ों द्वारा फायरिंग कर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। मनबढ़ों ने अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की घटना का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हापुड़ देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में रहने वाले राम नरेश ने बताया कि इलाके के मनबढ़ अभिषेक उर्फ सैंकी और रविंद्र बुधवार की रात उनके घर आए। दोनों के गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में घर के बाहर खड़ी कार पर मनबढ़ों द्वारा की गई फायरिंग के बुलेट जा लगे। वहीं घर पर की गई फायरिंग में दीवार पर छर्रें लगने से जान बच गई। हमला करने के बाद मनबढ़ आरोपी भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक इस घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है। इस मामले में पीड़ित थाने में तहरीर दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में मौके पर पहुंच कर छानबीन की और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरूआती जांच में जमीनी विवाद के चलते मनबढ़ों ने दहशत फैलाने के लिए हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *