ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

हरिद्वार, 23 जुलाई । कांवड़ मेले के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के कक्षा 1 से 12 तक समस्त सरकारी, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।

इस आशय का आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने आदेश में कहा कि 22 जुलाई से कांवड़ मेला आरम्भ हो चुका है, जो 2 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवड़ियों के अत्यधिक भीड़ के कारण यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ऐसे में आवागमन में समस्या उत्पन्न होगी। इस कारण से 27 जुलाई से 2 अगस्त तक जनपद हरिद्वार के समस्त कक्षा 1 से 12 तक सरकारी, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *