ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपराज्यपाल ने सचिव भरत सिंह मन्हास के आकस्मिक निधन पर किया दुख व्यक्त

श्रीनागर, 20 जुलाई । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव श्री भरत सिंह मन्हास के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल ने शोक संदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह मन्हास के असामयिक निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के 2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी भरत सिंह मन्हास का शनिवार को निधन हो गया है। मन्हास जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएस) के सचिव के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *