ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी विद्यालयों में चहकोत्सव का आयोजन

भागलपुर, 20 जुलाई । जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वर्ग प्रथम में शनिवार से विद्यालय तत्परता कार्यक्रम चहक के तहत चहकोत्सव आयोजित किया गया।

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में इस अवसर पर अभिभावक को आमंत्रित किया गया। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बताया कि चहकोत्सव का उद्देश्य वर्ग प्रथम के बच्चों के बीच संचालित चहक कार्यक्रम का आकलन करना है कि बच्चों ने क्या सीखा। यह आकलन अभिभावक के समक्ष किया गया।

अभिभावक बच्चे की प्रतिभा देख उत्साहित थे। सभी ने चहक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई। कार्यक्रम का संचालन चहक के जिला स्तरीय प्रशिक्षक बिन्दु कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अंजुम रागीब अहसन, सपना कुमारी, फूल कुमारी, पुष्पलता कुमारी, राहुल कुमार,बाल संसद के ज्योति, मनीषा, पुष्पा, महिला, मिथिलेश, पियूष, प्रियांशु, राखी, मंजिल, शबनम कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *