ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समाज में सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही भाविपः ब्रज प्रकाश गुप्ता

हरिद्वार, 18 जुलाई। भारत विकास परिषद (भाविप) के क्षेत्रीय सचिव सेवा ब्रज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाविप समाज में संपर्क, संस्कार, सहयोग, सेवा, समर्पण के संकल्प के साथ गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद वर्ष 1962 से समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए कार्य करता आ रहा है।

भगत सिंह चौक के पास स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रह कर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है।

परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एके श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम में अधिष्ठान अधिकारी व प्रांतीय वित्त सचिव ललित चंद्र पांडे ने अध्यक्ष पद पर निखिल वर्मा, सचिव पद पर सौरभ सक्सेना, कोषाध्यक्ष पर विकास गिरी महिला संयोजिका मिनी पुरी तथा उपाध्यक्ष पद पर विश्वास सक्सेना व कुशल श्रीवास्तव एवं विधा सागर शर्मा को नवनियुक्त कार्यकारिणी की शपथ दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *