October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैक्टर चढ़ने से होमगार्ड की मौत, हत्या का आरोप

फिरोजाबाद, 18 जुलाई । थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत पैसे को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चढ़ने से होमगार्ड की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला खुशहाली निवासी सर्वेश कुमार (40) पुत्र बाबूराम होमगार्ड है। वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसके खेत पर गांव का युवक आ गया। दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने सर्वेश कुमार के ऊपर ट्रैक्टर दौड़ाकर चढ़ा दिया। इससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे का पता चलते ही उसके परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिवारीजन का आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश पांडेय मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

एएसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि होमगार्ड सर्वेश कुमार अपना पैसा लेने आकाश के पास खेत पर गए थे। जहां दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद होमगार्ड ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.