October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेरठ, 18 जुलाई । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में रिटायर्ड दरोगा की बेटी ने अपनी ससुराल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड दरोगा नेपाल सिंह की बेटी सीमा का विवाह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रभात नगर निवासी विक्रम के साथ हुआ था। दंपति के तीन बेटियां है। विक्रम वॉशिंग का काम करता है। बताया जाता है कि दंपति के बीच आए दिन झगड़ा होता था। बुधवार की देर रात सीमा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर आधी रात को पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। विक्रम के एक महिला से अवैध संबंध के कारण घर में आए दिन झगड़ा होता था। मृतका की मां प्रगति नगर निवासी स्नेहलता भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने विक्रम पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन रत्नेश सिंह के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.