ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रम मंत्री देवांगन आज कोरबा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का करेंगे शुभारंभ

रायपुर, 17 जुलाई। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार के समीप नवीन अन्न केंद्र का श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज बुधवार को शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजना के तहत 176 श्रमिक परिवारों को चेक का वितरण भी करेगें।

श्रमिक हितैषी विष्णु देव सरकार द्वारा लगातार श्रमिक परिवारों को नित नई सौगात दी जा रही है। श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा श्रमिकों के लिए कोरबा स्थित बालको एल्यूमिना गेट के समीप पहले केन्द्र की शुरुवात की गई थी। शहर के बुधवारी बाजार के समीप दूसरे अन्न केंद्र का शुभारंभ बुधवार को मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा दोपहर एक बजे किया जाएगा।

श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब श्रमिक परिवारों को मिलने लगा है। असंगठित कर्मकार श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 129 हितग्राहियों को 20-20 हजार की राशि, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार व हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 27 हितग्राही को 20-20 हज़ार की राशि व असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत 16 हितग्राही को 1-1 लाख रूपए की राशि का चेक वितरित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *