ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Anil Kapor ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर किया वर्कआउट, फोटो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क: हिंदी सिनेमा के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी यंग अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं। इन दिनों एक्टर की वर्कआउट की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर भले ही 66 साल के हो गए हैं लेकिन वह आज भी रेगुलर वर्कआउट करते हैं और फिट रहते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं, जिसे देखने के बाद अनिल कपूर के फैंस ने चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘फाइटर मोड ऑन।’

 

आपको बता दें कि बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अनिल कपूर ने इस वीडियो में बताया कि उनकी फिटनेस रूटीन की शुरुआत सुबह से नहीं बल्कि रात से होती है। वह रोजाना करीब सात घंटे की नींद लेते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत डार्ट के गेम से करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए फिटनेस का मतलब अपने बारे में अच्छा महसूस करना है। मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं, जिससे कैमरा फेस कर सकूं। मेरे ट्रेनर मार्क मेरे लिए प्लान बनाते हैं और मैं बिल्कुल वैसा ही करता हूं जैसा वो कहते हैं।एक्सरसाइज तो जरूरी है ही। उससे ज्यादा जरूरी है सही तरीके से खाना खाना। खाना स्वाद के लिए नहीं, ताकत और स्टैमिना के लिए खाना चाहिए ।

झाँसी: डिप्टी CM ने ध्यान केंद्र- सेंट्रल लैब का किया उद्घाटन, अखिलेश पर लगाए गंभीर आरोप….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *