ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, 12 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इस्तीफा मांगा है। भाजपा ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आज जो आदेश आया है, उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत नहीं है बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में दोषी हैं और ईडी के पास इसके लिए सारे तथ्य हैं।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अर्जी लगाई थी कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस अर्जी पर उन्हें कोई राहत नहीं दी है बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने तो पाया है कि ईडी के पास सारे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि

आम आदमी पार्टी एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है। अरविंद केजरीवाल की याचिका में अनुरोध किया गया था कि उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी और इसके बजाय मामले को बड़ी बेंच को भेज दिया।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि कुछ दिन पहले ईडी ने अदालत के सामने एक विस्तृत आरोप पत्र पेश किया था। उस चार्जशीट के मुताबिक दिल्ली के सीएम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्साइज पॉलिसी घोटाले के किंगपिन थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि जब भी कोई संवैधानिक पदाधिकारी ऐसे अपराध में शामिल होता है, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल सभी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। उनकी जिद दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *