ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला में तीन सड़क हादसों में पांच घायल, दो की हालत नाजुक

शिमला, 12 जुलाई। राजधानी शिमला में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी रैफर किया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

तीनों सड़क हादसे ढली थाना क्षेत्र में हुए। पहली घटना गुरुवार शाम ढली कोटी नीन में हुई, जहां एक आल्टो कार सड़क के एक तरफ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग अक्षिता, विशाल और हर्षिता चोटिल हुए। ढली पुलिस घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गई। यहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 125 ए के तहत केस दर्ज किया है।

दूसरी घटना ढली टनल के पास हुई, जहां एक बाइक ने राहगीर को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली निवासी अबुजार के तौर पर हुई है। अबुजार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं हैं। वह आईजीएमसी में उपचाराधीन है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, उसे टक्कर मारने वाला बाइक सवार का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ढली पुलिस ने इस हादसे को लेकर बीएनएस की धारा 281, 125ए और 187 मोटर व्हीकल एक्ट में मामला दर्ज किया है।

तीसरा सड़क हादसा शुक्रवार सुबह ढली थाना अंर्तर्गत हसन वैली में सामने आया, जहां ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी ट्रक चालक को पुलिस ने आईजीएमसी पहुंचाया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *