ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भूपेन्द्र चौधरी समेत प्रदेश भाजपा नेताओं ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

लखनऊ, 10 जुलाई । लखनऊ के सांसद व केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में हनुमान सेतु पर सुन्दर काण्ड का पाठ के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एक्स पर लिखा कि ओजस्वी वक्ता, प्रखर नेतृत्वकर्ता एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि ओजस्‍वी वक्‍ता, जनप्रिय नेता, कर्तव्‍यनिष्‍ठ व्‍यक्तित्‍व के धनी व कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के यशस्वी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता,प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी,एमएलसी मुकेश शर्मा, प्रवक्ता हीरो बाजपेई,प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी व प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *