ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसे, तीन की हालत गंभीर

गुवाहाटी, 07 जुलाई । गुवाहाटी के रुक्मिणीगांव में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि नियंत्रण खोने के बाद एक चार पहिया मारुति 800 कार डिवाइडर से टकरा गयी। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। वाहन सुपर मार्केट से खानापाड़ा की ओर जा रहा था।

हादसे में वाहन में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *