ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की सराहना की

नई दिल्ली, 05 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा उत्पादन में 2023-24 में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की सराहना की है, जो पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8 प्रतिशत बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक्स पर साझा एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “बहुत उत्साहजनक विकास। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए एक सहायक वातावरण का पोषण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।”

इससे पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से 16.8 प्रतिशत अधिक है। रक्षा वस्तुओं का निर्माण करने वाले डीपीएसयू, अन्य पीएसयू और निजी उद्योग सहित हमारे उद्योग को बहुत-बहुत बधाई। सरकार भारत को अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *