ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारी नेताओं को शपथ दिलाई

देहरादून, 01 जुलाई  उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही बलिदान होने वाले कोटद्वार के इंदर सिंह रावत और पाबौ के भूपेंद्र सिंह नेगी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की ।

विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों से पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन की अपेक्षा की। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा प्रतिनिधि मंडल चुने जाने के नाते उन्हें व्यापारिक हितों को देखते हुए सामूहिक विचार के साथ जुड़ कर कार्य करना होगा । इसके साथ ही व्यापार संघ के वरिष्ठ अनुभवी सदस्यों के अनुभव का लाभ भी लेना आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से चार धाम यात्रा शुरू करने पर जोर देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया हमें जल्द से जल्द अपने कोटद्वार में होटल , पार्किंग व अन्य सुविधा उपलब्ध करानी हैं, जिस से हम ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को कोटद्वार के लिए आमंत्रित कर सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुन:बधाई देते हुए झंडीचौड़ से लेकर लालपानी तक के व्यापारियों को एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए कहा । शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रवीण भाटिया, महामंत्री नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष सुबोध रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *