ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा के डबल इंजन के शासन काल में क्षेत्र का हुआ विकास : विनोद सुयाल

गोपेश्वर, 01 जुलाई । चमोली जिले के पोखरी में सोमवार को बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी के पक्ष में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के शासन काल में विधान सभा का विकास हुआ है। इसे जनता भी बखूबी जानती है। इसलिए जनता भाजपा के साथ है।

प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोक सभा चुनाव में हार से सदमे में है और भाजपा के विरोध में अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए भंडारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व में भी उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास को गति दी है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र भंडारी क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा में आये हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी तो इस क्षेत्र में विकास होगा। देश में महंगाई स्थिर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही देश में गरीबों के बारे में सोचा है। उन्होंने देश में विकास की गति दी है। भाजपा सरकार पर आजतक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है। उनके पास कोई विकास के कोई मुद्दे नहीं है। भाजपा गांव के गरीब किसान की चिंता करती है। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने आमजन से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *