ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योग-स्वयं और समाज के लिए थीम के साथ गुरुग्राम ने किए योगासन

गुरुग्राम, 21 जून । दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में योग-स्वयं और समाज के लिए थीम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव व खेल मंत्री संजय सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

गुरुग्राम जिला की जनता ने एक साथ मिलकर योग प्रोटोकॉल की पालना करते हुए खेल योग क्रियाओं में भागीदार निभाई। योग दिवस के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री संजय सिंह ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में व मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में हम दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भव्य ढंग से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग विधा भारत के ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर है।

ये भी पढ़े …..झज्जर जिला में जगह-जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अनादिकाल से परंपरागत ढंग से योग चला आ रहा है, लेकिन इस योग की महत्ता को विश्व भर में पहुंचाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। योग अभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं कर्म, आत्मसंयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा यह स्वास्थ्य एवं कल्याण का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ विश्व और प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने का भाव है।

योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर जागरुकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक हो सकता है। योग जीवन के सभी पहलुओं में सामंजस्य बैठाता है। व्याधि (बीमारी) की रोकथाम, स्वास्थ्य, संवद्र्धन और जीवन शैली संबंधी कई विकारों के प्रबंधन के लिए जाना जाता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में खेल मंत्री के साथ प्रशासन की ओर से डीसी निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसीपी दीपक गहलावत, एडीसी हितेष कुमार मीणा, हरेरा सचिव अनु, एसडीएम गुरुग्राम रविंद्र कुमार सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एल. शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं के साथ मिलकर योगासन किए और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में आगे बढऩे का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *