ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत

कानपुर, 20 जून। कानपुर नगर में बीती देर रात बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाएं चलने से गर्मी में थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए परिवर्तन का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकले।

प्रदेश के केवल तीन शहरों का तापमान ही 45 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। शेष के तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। एयरफोर्स वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा जो मथुरा के बाद सर्वाधिक है। तेज हवाओं की वजह से बुधवार रात भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग कहना है कि 21 जून तक लू और धूप बने रहने की संभावना है। 10 जून के बाद से अब तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ। बुधवार को हल्की बदली रही लेकिन दोपहर आने तक आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई

कानपुर शहर के आस-पास बुधवार को बादल रहे, लेकिन जोरदार नहीं बरसे। देर रात कुछ स्थानों पर बारिश अवश्य हुई। जिससे शहर को प्री मानसून गतिविधियों से हल्की बारिश की आस बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *