ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अपराध पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

जौनपुर, 20 जून । जनपद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने गुरुवार को एक दर्जन से ज्यादा थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में भारी फेरबदल किया है। जिनमें प्रमुख रूप से जफराबाद, जलालपुर बक्शा, मछलीशहर, खुटहन, महराजगंज, सरपतहहां, चंदवक के थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया।

इसे भी पढ़े….जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दोनों तरफ से छोटे बड़े वाहनों के लिए है खुला

 

सरपतहां थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को चंदवक की कमान तो चंदन राय को लाइन हाजिर किया गया है। सत्य प्रकाश सिंह को क्राइम ब्रांच से मछली शहर कोतवाल,मनोज सिंह को थानाध्यक्ष बक्शा से थानाध्यक्ष जलालपुर की कमान,जय प्रकाश यादव को थाना लाइन बाजार से इंस्पेक्टर जफराबाद,दिव्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष महराजगंज से थानाध्यक्ष खुटहन,अरविंद सिंह को थानाध्यक्ष बरसठी से थानाध्यक्ष सरपतहां बनाया गया है।

इसी क्रम में त्रिवेणी सिंह को थानाध्यक्ष सरपतहां से थानाध्यक्ष चंदवक,चंदन राय को चंदवक से लाइन हाजिर,राजेश यादव को जलालपुर से लाइन हाजिर संजय वर्मा को खुटहन से क्राइम ब्रांच,अवशेषनाथ को इंस्पेक्टर मछलीशहर से अपराध शाखा विवेचना सेल,सुरेंद्र नाथ सिंह को इंस्पेक्टर जफराबाद से प्रभारी आईजीआरएस,कश्यप कुमार सिंह थाना सिकरारा से थानाध्यक्ष बरसठी,अश्वनी कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरए सेल थानाध्यक्ष महराजगंज तेज बहादुर सिंह प्रभारी एचटीयू से प्रभारी निरीक्षक बक्शा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *