ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योग दिवस के उपलक्ष्य में हुई मैराथन, योगा की रिहर्सल भी हुई

गुरुग्राम, 19 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ ही योग मैराथन का आयोजन किया गया। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने आमजन में योग दिवस को लेकर जागरुकता लाने के लिए इस मैराथन को ओलंपियन शिवानी कटारिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। योग मैराथन में जिला के खिलाडिय़ों सहित हरियाणा पुलिस बल के कर्मचारी भी विशेष रूप से शामिल रहे।

इस दौरान योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों के क्रम में स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत लोगों व खिलाडिय़ों को योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक डा भूदेव ने प्रोटोकॉल योगासन के तहत विभिन्न योग क्रियाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सही योग मुद्राओं के साथ योगासन करवाया। योगाभ्यास में उन्होंने उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायम, भ्रामरी प्राणायम तथा ध्यान लगवाया गया। उन्होंने योग साधकों को इन सभी आसनों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़े...भारतीय सेना द्वारा कारगिल विजय के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में “मोटरसाइकिल अभियान” जोधपुर से फ्लैग-ऑफ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में सेक्टर-38 स्थित ताउ देवी लाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार योग दिवस के कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर सोहना, पटौदी और मानेसर में भी आयोजित होंगे, जहाँ पर सम्बंधित एसडीएम व तहसीलदार की देखरेख में कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। डीसी निशांत यादव ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन कार्यक्रमों में पहुंचकर योग क्रियाएं सीखें और अपने जीवन में योग को अपना कर स्वस्थ रहें। इस अवसर पर हरेरा की सचिव व योग दिवस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनु, जिला खेल अधिकारी रामनिवास, जिला आयुष विभाग से डॉ. गीतांजलि व डॉ मोनिका सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *