ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वृद्धा को रस्सी से बांध टांके में डाला : मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर, 19 जून  निकटवर्ती मथानिया के संतोड़ा खुर्द गांव में सारणों की ढाणी खेत में बने टांके में मंगलवार को रस्सी से बंधा एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। संदेह के आधार पर घरवालों से पूछताछ की जा रही है। इधर आज सुबह मृतका का एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ है।

एसीपी पीयूष कविया ने बताया कि सारणों की ढाणी निवासी गैरीदेवी 65 पत्नी नैनाराम जाट का शव मंगलवार को ढाणी के बाहर टांके में मिला। घरवालों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। वृद्धा के हाथ से लेकर पांव तक रस्सी बंधी हुई थी। परिजन के साथ-साथ अन्य लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव देख सभी घबरा गए। शाम तक घरवालों के साथ ही संदिग्धों के बीच आपसी वार्ता हुई।

देर शाम पुलिस को संदिग्ध हालात में वृद्धा का शव मिलने की सूचना दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कविया व थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह चारण मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नजर आया। एसीपी कविया ने बताया कि शव का आज एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। संदेह के आधार पर कुछ परिजन से पूछताछ चल रही है। मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *